देव दीपावली पर 15 हजार दीपों से जगमग हुआ कंगन घाट
देव दीपावली पर 15 हजार दीपों से जगमग हुआ कंगन घाट
शौर्य/पटना सिटी : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा सेवा दल समन्वय समिति के द्वारा पटना सिटी स्थित कंगन घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया. समिति के मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार कसेरा ने बताया कि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन उपस्थित थे. जिन्होंने माँ गंगा की आरती उतारी. वहीं साथ में बड़ी पटन देवी के महंत विजय शंकर गिरी उपस्थित थे. अजीत भट्ट एवं मनोज भट्ट के द्वारा माँ गंगा की आरती की गई. वहीं भूषण खत्री एवं अंकित कुमार ने भजन की प्रस्तुति की.
वहीं कार्यक्रम के लिए कंगन घाट को विशेष रूप से सजाया गया था. घाट को 15 हजार दीपक से जगमग किया गया. इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम में समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गंगौल, राजेश शुक्ला टिल्लू, पार्षद कान्ति कुमारी, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार कसेरा, आयेजन के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, विजय गुप्ता, भोला जी, अजीत कुमार, विवेक द्विवेदी, पुरुषोत्तम पोद्दार, परमात्मा नन्द मिश्रा, अंजू सिंह, एम्ब्रोज पैट्रिक, अभिषेक पैट्रिक, पूजा एन शर्मा, प्रकाश भरतिया, विजय यादव, राजू सिन्हा, सुरेन्द्र यादव, दिलीप बागला के साथ -साथ समिति सदस्य के साथ साथ हजारो लोग शामिल रहे.
0 Response to " देव दीपावली पर 15 हजार दीपों से जगमग हुआ कंगन घाट"
एक टिप्पणी भेजें