अपराधियों को नहीं है प्रशासन का डर : पप्पू यादव
अपराधियों को नहीं है प्रशासन का डर : पप्पू यादव
पटना सिटी : पटना सिटी में अपराधियों का बोल बाला है, प्रशासन का कोई डर नहीं है, रविवार की देर रात्रि लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम देने के क्रम में रोटरी पटना सिटी सम्राट के पूर्व अध्यक्ष व मसाला व्यवसायी दिनेश भदानी को गोली मार दी, फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में इलाजरत है.
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बेली रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में मसाला व्यवसायी से मिलने पहुँचे और उनका कुशलक्षेम पूछा. वहीं श्री यादव ने सरकार को घेरा.
वहीं पटना सिटी में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष सुधीर प्रभात, सचिव संजय कुमार सिन्हा समेत दर्जनों सदस्य पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर पटना सिटी में बढ़ते अपराध एवं अपराधियों को लगाम लगाने तथा गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए डीएसपी अमित शरण को ज्ञापन सौंपा और मांग किया गया कि यथाशीघ्र अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए.
इस मौके पर रोटेरियन संजीव कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष सह पर्यावरण चैयरमैन, गोविंद चौधरी, देवराज बल्लभ, अधिवक्ता राजेश कुमार राजू, अभिषेक पैट्रिक, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, मन्ना साह, अजीत रस्तोगी सहित अन्य रिटेरियन मौजूद थे.
0 Response to "अपराधियों को नहीं है प्रशासन का डर : पप्पू यादव "
एक टिप्पणी भेजें