इंडोरगेम संसाधन प्राप्त करने हेतु उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
इंडोरगेम संसाधन प्राप्त करने हेतु उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
पटना सिटी : पाटलिपुत्र खेल सह सांस्कृतिक परिसर, गांधी सरोवर के नये भवन का औपचारिक लोकार्पण होने के बाद अब यहां इनडोर गेम के संसाधन जुटाने के प्रयास तेज किये गए हैं। जिसको लेकर पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि बैडमिंटन के लिए बुडेन कोर्ट, टेबल टेनिस टेबल, जिम उपकरण, बिलयर्ड्स टेबल, स्कूनर टेबल, मलखंभ आदि की व्यवस्था करने हेतु बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से शिष्टमंडल मिलकर ज्ञापन दिया गया है।
वहीं उपमुख्यमंत्री ने विषय को गंभीरता से लिया और युवा, खेल एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
वहीं शिष्टमंडल में परिषद अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, पूर्व अध्यक्ष शिव प्रसाद मोदी, विकास कुमार गुप्ता, सुषमा साहू, रंगकर्मी आलोक चोपड़ा, संजय राय सहित अन्य लोग शरीक हुए.
0 Response to "इंडोरगेम संसाधन प्राप्त करने हेतु उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन"
एक टिप्पणी भेजें