भगवान सहस्त्राबाहु जी का जन्मोत्सव मनाया गया
भगवान सहस्त्राबाहु जी का जन्मोत्सव मनाया गया
पटना सिटी : कसेरा पंचायत भवन, कसेरा टोली में भगवान सहस्त्रबाहु जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया. वहीं उनके आदमकद स्थापित प्रतिमा का विशेष रूप से पूजा एवं सिंगार किया गया. जयंती समारोह में कसेरा समाज के महामंत्री सुजीत कुमार कसेरा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक शुक्लपक्ष सप्तमी को सहस्त्रबाहु जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. भागवत पुराण में भगवान विष्णु व लक्ष्मी द्वारा सहस्त्रबाहु महाराज की उतपत्ति की जन्म कथा का वर्णन है. चंद्रवंश के महाराजा कृतवीर्य के पुत्र होने के कारण उन्हें कार्तवीर्यार्जुन कहा जाता है. वे भगवान दत्तात्रेय के परम भक्त थे और भगवान दत्तात्रेय की उपासना करने पर उन्हें सहस्त्र भुजाओं का वरदान मिला था इसलिए उन्हें सहस्त्राबाहु अर्जुन भी कहा जाता है. रामायण, महाभरत, वेद, ग्रन्थों एवं कईं पुराणों में इनकी कथाए पाई गई है. इन्होंने रावण को कई महीना तक बंदी बनाकर रखे थे. इनकी जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है.
इस आयोजन में समाज के अध्यक्ष कन्हैया चौधरी, महामंत्री सुजीत कुमार कसेरा, विकास प्रसाद, रामनारायण कसेरा, प्रेमनाथ कसेरा, प्रमोद कसेरा, धर्मनाथ कसेरा, देवस्य कसेरा, रवि कसेरा, हर्ष कसेरा, शिवम कसेरा, विनोद कुमार, हरि प्रसाद, हर्ष राज के साथ - साथ सैकड़ो लोग शामिल थे.
0 Response to "भगवान सहस्त्राबाहु जी का जन्मोत्सव मनाया गया"
एक टिप्पणी भेजें