Advertisment

Advertisment
प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे नेशनल चर्च आफ इंडिया के नवनियुक्त बिशॉप श्री अब्राहम अल्बर्टा का स्वागत किया गया एवं 500 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच प्रेमचंद मिश्रा के द्वारा कंबल बांटा गया

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे नेशनल चर्च आफ इंडिया के नवनियुक्त बिशॉप श्री अब्राहम अल्बर्टा का स्वागत किया गया एवं 500 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच प्रेमचंद मिश्रा के द्वारा कंबल बांटा गया

 

प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे नेशनल चर्च आफ इंडिया के नवनियुक्त बिशॉप श्री अब्राहम अल्बर्टा का स्वागत किया गया एवं 500 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच प्रेमचंद मिश्रा के द्वारा कंबल बांटा गया।

      -------शमायल अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष 



प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज समनपुरा राजा बाजार स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में कंबल वितरण का आयोजन संयुक्त रुप से नेशनल चर्च ऑफ इंडिया के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम चंद्र मिश्रा, एमएलसी एवं बिशाॅप अब्राहम अल्बर्टा और एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शमायल अहमद ने 500 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का काम किया।

 प्रेमचंद्र मिश्रा ने एसोसिएशन के इस नेक कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद को धन्यवाद दिया और उन्होंने अपने अभिवादन में समाज के वंचित लोगों के लिए इस तरह का कार्य करते रहने का सुझाव भी दिया उन्होंने एसोसिएशन के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लोगों के बीच मदद का हाथ बढ़ाने एवं सभी जरूरतमंदों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शमायल अहमद ने एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री अब्राहम अल्बर्टा को नेशनल चर्च के बिशाप होने पर उन्हें शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं उन्हें कंबल वितरण के लिए धन्यवाद दिया साथ ही उनसे आग्रह किया कि चर्च की ओर से ऐसे लोग जो गरीब हैं उनके बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की व्यवस्था करें और उन्हें सहयोग करे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नैशनल चर्च के बिशाॅप अब्राहम अलबर्टा ने एसोसिएशन की ओर से उनके स्वागत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद को धन्यवाद दिया एवं आश्वस्त किया कि वह अपनी ओर से लोगों को मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

अंत में एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय की सचिव फौजिया खान ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं जो लोग कंबल वितरण में लाभान्वित हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

0 Response to "प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय मे नेशनल चर्च आफ इंडिया के नवनियुक्त बिशॉप श्री अब्राहम अल्बर्टा का स्वागत किया गया एवं 500 से ज्यादा जरूरतमंदों के बीच प्रेमचंद मिश्रा के द्वारा कंबल बांटा गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article