Advertisment

Advertisment
वार्ड 70 में सामुदायिक भवन का पार्षद ने किया शिलान्यास

वार्ड 70 में सामुदायिक भवन का पार्षद ने किया शिलान्यास

 

वार्ड 70 में सामुदायिक भवन का पार्षद ने किया शिलान्यास

पटना सिटी : वार्ड नंबर 70 के नंद गोला में सामुदायिक भवन का शिलान्यास वार्ड पार्षद विनोद कुमार के कर कमलों द्वारा सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया गया. पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र के सभी इलाकों के विकास के लिए अथक परिश्रम कर रहा हूँ. वार्ड नंबर 70 पिछड़ा वार्ड है. मैं चाहता हूं कि आने वाले दिनों में पटना का आदर्श वार्ड का दर्जा दिलाने में कामयाबी मिले इसके लिए मैं आम जनता से अपील करना चाहता हूं कि क्षेत्र के विकास के लिए हम लोग कंधा से कंधा मिलाकर बचे हुए सभी कार्यों को पूरा करने का अथक परिश्रम करें, ताकि आने वाले पीढ़ियों को एक अच्छा वातावरण महसूस हो सके. सफाई का मामला हो सड़क, नाला, सामुदायिक भवन अथवा आम जनता के किसी भी समस्या के समाधान के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक तौर पर मिलजुल कर कार्य करने का प्रयास करें. इस कार्यक्रम में गंगा सागर शास्त्री, संतोष कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार ज्ञानी, गणेश कुमार, सुग्रीव सिंह, सूर्यकांत सहाय, राकेश कुमार, लोकेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

0 Response to "वार्ड 70 में सामुदायिक भवन का पार्षद ने किया शिलान्यास"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article