आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चों ने मनाया अमृत महोत्सव
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चों ने मनाया अमृत महोत्सव
पटना सिटी : इन्फेंट जीसस स्कूल के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया. बच्चों ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर खासा उत्साह देखा गया. वहीं विद्यालय प्रांगण में बच्चों के बीच पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से लेकर नवम वर्ग तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. विद्यालय के निर्देशक पास्कल पीटर ओस्ता, प्रधानाचार्य रंजन जोसेफ एवं मैडम शुभदा कुलकर्णी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रशंसा की. वहीं एक्टिविटी इंचार्ज माधुरी शर्मा के देख-रेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुआ. बच्चों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम पोस्टकार्ड लिखा.
0 Response to "आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चों ने मनाया अमृत महोत्सव"
एक टिप्पणी भेजें