प्रेम जब परवान चढ़ जाता है तब जाति बंधन कोई मायने नही रखता है
पटनासिटी। प्रेम जब परवान चढ़ जाता है तब जाति बंधन कोई मायने नही रखता है। मुजफ्फरपुर निवासी साक्षी कुमारी ने जाति बंधन को तोड़ते हुए सोमवार को मोगलपुरा, नून का चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर में पटना, भंवर पोखर निवासी गौरव के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि के साथ फेरे लेकर अपना जीवनसाथी बनाया।
आचार्य आदित्यनाथ पांडेय ने दोनों को अग्नि के सात फेरे दिलाकर अन्य रश्मों को पूरा कर विवाह प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान काफी संख्या में रहे स्थानीय लोगों ने वर-वधू को आशीष दिया। बाद में साक्षी ने पुलिस प्रशासन से आवेदन देकर पति व सास, ससुर, देवर, ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
0 Response to "प्रेम जब परवान चढ़ जाता है तब जाति बंधन कोई मायने नही रखता है"
एक टिप्पणी भेजें