टीम सेवा ने असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया
टीम सेवा ने असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया
पटना : कड़ाके की ठंड ने सर्द हवाओं के साथ दस्तक दे चुकी है, बेसहारा लोगों को ना अभी तक सरकार की ओर से अलाव की व्यवस्था हुई और ना ही उन्हें कंबल प्रदान की गयी. वहीं सामाजिक संस्था टीम सेवा ने असहाय लोगों की मदद करने का जिम्मेदारी लेते हुए प्रत्येक साल की तरह इस साल भी कड़ाके की ठंड में जरूरत मंदों को कंबल बांटी.
टीम सेवा के सक्रिय सदस्य अशोक राजपथ से लेकर गाँधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर, राजा बाजार तक फुटपाथ पर सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल वितरित किया. वहीं टीम सेवा के अध्यक्ष हसन अली ने कहा कि टीम के कार्यकर्ता अपने स्तर पर लोगों की हर संभव मदद करने के लिए सदैव अग्रसर है. वहीं कंबल वितरण कार्यक्रम में टीम के सक्रिय सदस्य, राहुल कुमार, रॉबिन राज, जीशान अली, अभय चौधरी व अन्य सदस्य मौजूद थे.
0 Response to "टीम सेवा ने असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया "
एक टिप्पणी भेजें