राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की हत्या अत्यंत ही चिंताजनक एवं डराने वाली है- एजाज अहमद
राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की हत्या अत्यंत ही चिंताजनक एवं डराने वाली है- एजाज अहमद
पटना 16 दिसंबर 2021:
बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने समस्तीपुर के रोसड़ा थाना इलाके में आरजेडी नेता विजय महतो की हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए इसे अत्यंत ही चिंताजनक बताया। ये चकथात पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी थे। इनकी हत्या अपराधियों ने गला रेत कर कर दी है। एजाज ने कहा कि बिहार में लगातार जनप्रतिनिधियों और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या से स्पष्ट होता है कि बिहार में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अपराधी अपराध करके पूरी व्यवस्था को चैलेंज कर रहे हैं और सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कारगर पहल नहीं की जा रही है हद तो यह है कि जहां एक ओर पुलिस आंदोलनकारियों पर तो अपना वर्चस्व और दबदबा दिखाती है, लेकिन अपराधियों के सामने पूरी तरह पंगु हो चुकी हैं ,यह बिहार के लिए चिंताजनक और डरानेवाली स्थिति को दर्शाता है।
इन्होंने आगे कहा कि इस तरह की घटनाओं के बाद से बिहार सरकार का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।ऐसी घटनाओं से आम जनों में डर और खौफ का माहौल बना रहा है ,जिससे अब लोग सोचने के लिए मजबूर हो रहे हैं बिहार में कौन सा राज चल रहा है जहां जनता के जान की हिफाजत अपराधियों के मेहरबानी पर टिका हुआ है।
0 Response to "राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की हत्या अत्यंत ही चिंताजनक एवं डराने वाली है- एजाज अहमद"
एक टिप्पणी भेजें