स्वच्छ पटना, सुंदर पटना, स्वस्थ्य पटना के लिए जागरूकता अभियान
स्वच्छ पटना, सुंदर पटना, स्वस्थ्य पटना के लिए जागरूकता अभियान
पटना सिटी : स्वच्छ पटना स्वस्थ्य पटना अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. वार्ड 67 में वार्ड पार्षद मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जयसवाल ने अभियान चलाया. पटना नगर निगम के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण निगम द्वारा कराए जाने के तत्वधान में वार्ड नंबर 67 में मनोज कुमार उर्फ मुन्ना जयसवाल के नेतृत्व में उनके सदस्यों द्वारा घर घर जाकर स्वच्छता एप की जानकारी दी गयी और साफ सफाई पर आम जन का फीडबैक लिया गया. वहीं स्वच्छ पटना! सुंदर पटना! स्वस्थ्य पटना! इस कार्यक्रम में विनय कुमार बिट्टू अपने वार्ड क्षेत्र में घर घर भ्रमण किए और कहा कि सभी को जागरूक करना है अपने मोहल्ले के लोगों को और यह कार्य आगे भी अभियान के तहत जारी रहेगा. जिसमें राजा बाबू, पिंटू पासवान, बबलू सिंह, राजू पासवान सक्रिय थे.
0 Response to "स्वच्छ पटना, सुंदर पटना, स्वस्थ्य पटना के लिए जागरूकता अभियान "
एक टिप्पणी भेजें