Advertisment

Advertisment
न्याय प्रणाली में जज-वकील ही सबकुछ, आम आदमी बेचारा बना : रतेरिया पूर्व जिला

न्याय प्रणाली में जज-वकील ही सबकुछ, आम आदमी बेचारा बना : रतेरिया पूर्व जिला

*न्याय प्रणाली में जज-वकील ही सबकुछ, आम आदमी बेचारा बना : रतेरिया पूर्व जिला*

 न्यायाधीश रमेश कुमार रतेरिया ने कहा कि देश में आज भी अंग्रेजों की बनाई न्याय प्रणाली चल रही है। तब कानून बनता था इंग्लैंड में और लागू होता था घोड़ासहन में। अंग्रेजों को कानून लागू करने के लिए मिडिलमैन (बिचौलिया) की जरूरत थी। उसने वकील बना दिया। काले कोट, टाई, भारी-भरमक लिबास जनता को आतंकित करने के लिए बनाया गया। दुर्भाग्य से आज भी वही सबकुछ चल रहा है। 25 हजार जज तथा 20 लाख वकील ही सबकुछ हैं। करोड़ों आम लोग बेचारा बने हुए हैं। जरूरत है कि आज न्याय प्रणाली को पीपुल्स फ्रेंडली बनाया जाए।

पूर्व जिला न्यायाधीश और बिहार न्यायिक अकादमी के पूर्व निदेशक रमेश कुमार रितेरिया इमिग्रोम मीडियाटेक के डिंग डोंग फूड कैफे के सहयोग से आयोजित टॉक शो "द जज टॉक- राज्य की न्यायिक प्रणाली को समझने और मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर एक चर्चा" विषय पर बोल रहे थे। 

पूर्व जज रमेश कुमार रतेरिया ने कहा कि अंग्रेजों ने न्याय प्रणाली को राजतंत्र के प्रतीक या राज शक्ति के प्रतीक के रूप में खड़ा किया। आज लोकतंत्र है। अब ये प्रतीक बदले जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट में आज भी सारा काम-काज सौ साल पुराने ढंग से हो रहा है। वही धूल भरी फाइलें हैं। कुछ स्वार्थी तत्व कंप्यूटराइजेशन नहीं होने दे रहे। कंप्यूटराइजेशन से पारदर्शिता आएगी।

      उन्होंने कहा कि आनेवाले वर्षों में न्याय प्रणाली पूरी तरह बदल जाएगी। पूरी न्याय प्रणाली को संस्थागत करने की योजना पर कार्य हो रहा है। ये कई स्तरों पर होगा। पहला विधिक जागरूकता अर्थात न्यायिक अधिकारी, वकील सभी को उनके उत्तरदायित्व के प्रति सचेत करना, दूसरा विधिक साक्षरता अर्थात आम लोगों को कानून की जानकारी तथा उसके अनुपालन के लिए प्रेरित करने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि युवक और ज़न प्रतिनिधि हर स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़ें, लोगों को जोड़े और इसकी व्यवस्था के साथ योगदान करते हुए इसके संसाधनों, संकल्प के माध्यम से विधिक जागरूकता, विधिक साक्षरता का प्रसार करें। 

सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधीश इमिग्रोम मीडियाटेक द्वारा स्थानीय कैफे में आयोजित एक परिचर्चा को तीन घण्टे तक प्रश्नोत्तर शैली में संबोधित करते रहे। इस दौरान बख्तियारपुर विधायक ललन सिंह, उद्योगपति, साकेत बगेरिया, अधिवक्ता- सौरभ कुमार, लोकेश कुमार, युवा उद्यमी और छात्र, शो का आयोजन सत्यम, पीयूष, और संचालन अनुराग कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

         एम पी जैन
 

0 Response to "न्याय प्रणाली में जज-वकील ही सबकुछ, आम आदमी बेचारा बना : रतेरिया पूर्व जिला"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article