Advertisment

Advertisment
शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में इफ्तार की दावत का एहतमाम किया

शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में इफ्तार की दावत का एहतमाम किया


शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में इफ्तार की दावत का एहतमाम किया* 

              

समनपुरा राजा बाजार स्थित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में पवित्र रमजान के शुभ अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व उद्योग मंत्री श्री श्याम रजक, श्री प्रेमचंद मिश्रा सदस्य विधान परिषद एवं श्री संजीव चौरसिया सदस्य विधान सभा, रंजन यादव पूर्व सांसद, समेत पटना के सभी वर्ग के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत किया इस पार्टी के मेजबान एवं एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।

मौके पर उपस्थित सभी मेहमानों ने मगरिब की अजान होते हैं परंपरागत रूप से खजूर खा कर अपना रोजा खोला, मैहमानो ने भिन्न भिन्न प्रकार के मजेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाया एवं शानदार इन्तेजाम के लिए बहुत-बहुत बधाई दी।


 प्रधान कार्यालय में एकत्रित सभी मेहमानों से जगमगा रहे एसोसिएशन के कैंपस की रौनक देखते बन रही थी। चारों ओर माहे रमजान का नूर बरसता हुआ प्रतीत हो रहा था मानो ऊपर वाले की असीम कृपा बरस रही हो।


इस मौके पर पटना के प्रबुद्ध व्यक्तियों समेत एसोसिएशन से जुड़े निजी विद्यालयों के संचालक भी उपस्थित थे। जिसमें मुख्य रुप से सैयद शाहजहां अहमद, डॉक्टर एलबी सिंह,अमिताभ शरण, डॉक्टर बी प्रियम, डॉक्टर सुनील सिंह, कुददुस आलम, सैयद शकील अहमद, अरमान सोहेल, निहाल अहमद, डॉ उमेश प्रसाद सिंह, डॉक्टर फतेह,फ़ैज़ अहमद, कन्हैया कुमार एवं फौजिया खान उपस्थित थे।

0 Response to "शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय में इफ्तार की दावत का एहतमाम किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article