स्व. सुजीत कुमार के प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर दिया श्रद्धांजलि
पटना सिटी : कांग्रेस नेता सुजीत कुमार के प्रथम पुण्यतिथि पर शोक सभा का आयोजन किया गया. श्री दल्हट्टा बड़ी देवी जी के प्रांगण में वरीय कांग्रेसी नेतागण, स्थानीय निवासी व व्यवसायियों ने बड़ी संख्या में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सुजीत कुमार को श्रद्धांजलि दी. सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया. उनके किए हुए कार्यों का उल्लेख कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुशवाहा ने करते हुए कहा कि ऐसे कांग्रेस नेताओं के परिवार के साथ हम कांग्रेसी साथ खड़े रहे यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, बिहार प्रदेश के पूर्व सचिव डॉ. विनोद कुमार अवस्थी, पूर्व सचिव मनोज मेहता, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, जयप्रकाश त्रिवेदी, सरदार पंडित राजेश शुक्ला उर्फ़ टिल्लू, जगजीत सिंह, अभय जयसवाल, प्रोफेसर तुषार आर्य, पप्पू गुप्ता नीरज कुमार बूल, सुनील पासवान, अनुज शर्मा, ल़लन यादव, मन्नू यादव, बृजमोहन सिंह, घनश्याम शर्मा, विश्वजीत यादव समेत दर्जनों लोगों ने पुष्पांजलि किया. वहीं साथ ही साथ क्षेत्र के वरिष्ठ व्यवसाई नेता पूर्व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनाज व्यवसायियों के बड़े नेता बलिराम प्रसाद जी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया.


0 Response to "स्व. सुजीत कुमार के प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर दिया श्रद्धांजलि"
एक टिप्पणी भेजें