अधूरा नाला निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन
अधूरा नाला निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन
शौर्य/पटना सिटी : पादरी की हवेली स्थित बिजली ऑफिस गली में लोगों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन. स्थानीय नागरिकों ने अधूरा नाला निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं प्रदर्शन में सभी मोहल्लेवासियों ने बताया कि गली में नाला एवं सड़क निर्माण का टेंडर 2020 में हुआ था लेकिन ठेकेदार के द्वारा 2 साल से काम नहीं लगाया गया और इस वर्ष काम लगाया गया भी तो पिछले 4 महीने से आधा नाला का निर्माण भी नहीं कर पाए हैं जबकि इस गली से प्रत्येक दिन कई लोगों का आना जाना है. इस गली में कई लघु उद्योग स्थापित है. निजी विद्यालय स्थापित है जिससे सभी को आवागमन की दिक्कत हो रही है. नाला खुला छोड़ दिया गया है जिससे आए दिन छोटे बच्चे, बूढ़े-बुजुर्ग नाले में गिर रहे हैं. जिसमें कई घटनाएं हो चुकी हैं,
जिसका मोहल्ले वालों ने कई बार ठेकेदार से बात किया लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा. वहीं नगर निगम एसडीओ सच्चिदानंद जी को भी फोन करके कई बार सूचना दिया गया मगर वह देखने तक नहीं आए. वहीं निर्माण कार्य घटिया क्वालिटी का हो रहा है इसको लेकर भी कई बार मोहल्ले वासियों ने ठेकेदार को बताया लेकिन इस पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं सभी ने लिखित रूप से पटना जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराने को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की है. वहीं आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने कहा है कि यदि 1 सप्ताह में इन खुले नालों को बनाया नहीं गया तो प्रदर्शन और तेज होगा तथा पुतला दहन किया जाएगा और धरना प्रदर्शन भी जारी रहेगा. वहीं लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस गली में कई बच्चियों की शादी है खुले नाले के कारण सभी की शादीयां घर से बाहर करना पड़ रहा है और कुछ लोगों को प्लाई से नाला ढँककर बारात बुलाना पड़ रहा है. वहीं छठ जैसे पावन पर्व में भी नाला खुला होने के कारण राहगीरों को और मोहल्ले वासियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी है लेकिन किसी का कोई ध्यान इस पर नहीं पड़ रहा है. अब देखना यह होगा कि इस नाले का निर्माण होगा कब और लोगों को कब मिलेगा छुटकारा

0 Response to "अधूरा नाला निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें