Advertisment

Advertisment
दुनिया में बढ़ती शान, भारत जी-20 का मेजबान

दुनिया में बढ़ती शान, भारत जी-20 का मेजबान


 "दुनिया में बढ़ती शान, भारत जी-20 का मेजबान"

शौर्य भारत न्यूज़ :- होली विज़न इंटरनेशनल स्कूल,होली किड्स इंटरनेशनल, पी. जे. ऍम पब्लिक स्कूल पटना सिटी के द्वारा जी-20 शिखर सम्मलेन में भारत द्वारा अध्यक्षता पर धन्यवाद भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जी-20 के बारे में बताया गया व इसके महत्व पर चर्चा की गई। बच्चों को जी-20 के उद्देश्य और इनमें शामिल सभी देशों की संस्कृति और इतिहास से भी परिचित करवाया गया।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगा रंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जी-20 के महत्त्व से सभी को अवगत करवाया। बच्चों ने इस गतिविधि के दौरान जी-20 पर स्लोगन भी बनाए । स्कूल के निदेशक संतोष कुमार शर्मा जी ने छात्रों को इस गतिविधि के लिए सराहा व उन्होंने बच्चों को बताया कि जी-20 एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है। 

जिसमें 19 देशऔर यूरोपीय संघ शामिल है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, शमन और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम करता है। इसका गठन 1999 में हुआ था। अबकी बार भारत भी 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 अध्यक्षता के प्रतीक चिन्ह में राष्ट्रीय फूल कमल के ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है। जो प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय 'वासुधैव कुटुंबकम' यानी एक पृथ्वी- एक कुटुंब- एक भविष्य है। जो कि महा उपनिषद से लिया गया है। स्कूल की उप प्राचार्या स्नेहा रॉय जी ने कहा कि स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के द्वारा हम बच्चों को शिक्षित और संवेदनशील बना सकते है। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में, बच्चों के द्वारा देश की गौरव गाथा से औत प्रोत गीत लहरा दो, लहरा दो देश का परचम लहरा दो, हमको हैँ अभिमान देश का, सहित अनेक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी, होली किड्स की प्राचार्या सीमा शर्मा, राहुल कुमार, काजोल कुमारी, मुस्कान सिंह, रेखा अवस्थी, सना खा, ऋचा अवंतिका कृष्णा कुमार की उपस्थिति रही.

0 Response to "दुनिया में बढ़ती शान, भारत जी-20 का मेजबान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article