पादरी की हवेली पटना सिटी में पल्ली दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया
आज दिनांक 10/09/2023 दिन रविवार को कैथोलिक चर्च, पादरी की हवेली पटना सिटी में पल्ली दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया l इसका शुभारंभ मिस्सा पुजा से किया गया l इसके मुख्य अनुष्ठांकर्ता पटना अर्चडीओसेस के विकर जेनरल फादर जेम्स जॉर्ज थे, इनके साथ सत् ज़ेवियर पटना के उपप्रचार्य फादर जुनस् , पटना सिटी के पल्ली पुरोहित फादर प्रवीण लोबो ,सहायक पल्ली पुरोहित फादर सुरेश, सुपीरियर फादर प्रदीप,मिशनरीज ऑफ चैरिटी, माता सदा सहाएका, होली क्रॉस की धर्म बहने एवम समस्त पल्ली वासी शामिल हुए l मिस्सा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l इस कार्यकर्म की मुख्य अतिथि पटना नगर की मेयर माननीय श्रीमती सीता साहु, विशिष्ट अतिथि फादर जेम्स जॉर्ज (विकर जेनरल) अर्च डाईसिस पटना, गेस्ट ऑफ ओनर वार्ड 59 की वार्ड पार्षद नीलम देवी, वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी, अल्पसंख्यक आयोग बिहार सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष श्री एंब्रोस पैट्रिक मौजूद थे। lकार्यक्रम का स्वागत संबोधन पूजा एन शर्मा के द्वारा किया गया एव्म पल्ली परिषद के जेनरल सेक्रेटरी डॉ. विक्टर अल्फोंस ने पल्ली की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़ा।। इस आयोजन में एक से एक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई जैसे जीसस एंड मैरी अकैडमी के बच्चों के द्वारा माताओं को समर्पित डान्स एवं सेंट एन्स के नन्हे कलाकारों के द्वारा प्रार्थना गान,महिला संघ के द्वारा गाना एवं क्रूस वीर बच्चों एव नर्स बहनों के द्वारा नृत्य,एडवर्ड आईफोन,अभिषेक पैट्रिक ,अजय एव रॉबर्ट कुजुर के द्वारा सोलो गाने को प्रस्तुत किया गया। पल्ली के बच्चे सृष्टि महिमा एवं अर्नाल्ड अलफोंस जिन्होंने डॉक्टरी में अपना नाम दर्ज करवाया, उन्हें पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिला संघ, युवा संघ, आभा संघ एवं पटना सिटी के ईसाई विद्यालयो जैसे इन्फेंट जीसस स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल,संत मैरी स्कूल,लॉर्ड जीसस स्कूल, माउंट असीसी स्कूल,संत पॉल स्कूल एवं संत स्टिफेन्स स्कूल,के डाईरेक्टर, प्राचार्य, शिक्षक एवं समस्त पल्लीवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l
कार्यकर्म का संचालन श्रीमती अनिता पॉल एवं अंशु किस्पोट्टा ने बहुत ही सुंदर तरीके से किया l अंत में धन्यवाद ज्ञापन फादर प्रवीण लोबो ने दिया l
0 Response to "पादरी की हवेली पटना सिटी में पल्ली दिवस पूरे धूम धाम के साथ मनाया गया "
एक टिप्पणी भेजें