तीज महात्सव पर महिलाओं ने लगाये जमकर ठुमके
तीज महात्सव पर महिलाओं ने लगाये जमकर ठुमके
पटना/10 सितंबर 2023। तीज सुहागन महिलाओं के लिए बहुत ही अहम त्योहार होता है। इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपने पति के लंबी आयु एवं अखंड सुहाग का वर मांगती है। ये कहना है बहुरानी तीज महोत्सव की संयोजिका निशा डिडवानिया का। निशा डिडवानिया रविवार को राजधानी के आर्चिड हॉल में बहुरानी तीज महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस तीज स्पेशल बहुरानी तीज महोत्सव में रैम्प वाक, डांस कम्टीशन, सिंगिंग कम्पटीशन व तीज क्वीन जैसी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 20 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इसके लिए महिलाओं ने अपने मनमोहक डांस प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। इस मौके पर जज की भूमिका में मनोवैज्ञानिक डॉ विंदा सिंह, डेन्टिस्ट रूबी सिंह व मॉडल अनिता आर्या ने कहा कि तीज व्रत में सभी तरह की सुहागन महिलाएं सज संवर कर अपनी पति की लंबी आयु व अपने अखंड सुहाग के लिए भगवान शंकर की पूजा करती है। महिलाओं के लिए यह त्योहार सबसे अहम होता है। इस मौके पर कार्यक्रम का संयोजन निशा डिडवानिया व संचालन आरजे श्वेता सुरभि ने किया। इस मौके पर विनीता कुमारी, प्रियंका, डॉ शिवानी सिंह, अंजली सहित सैकड़ो की संख्या में सुहागन महिलाएं मौजूद थी।
0 Response to " तीज महात्सव पर महिलाओं ने लगाये जमकर ठुमके"
एक टिप्पणी भेजें