Advertisment

Advertisment
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती मनाई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती मनाई


लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती मनाई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी के अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए परशुराम पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री का व्यक्तित्व ऊंचा था । वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे ।वे एक महान राजनीतिक भी थे ।वे मानवता और सज्जनता के दुर्लभ के संगम थे।

आगे श्री परशुराम पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री उदार चरित्र के पुरुष थे। उनका जीवन संघर्ष में रहा है। मुख्यमंत्री के कुर्सी तक पहुंचाने के उपरांत भी उनका जीवन ईमानदारी से भरा रहा।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा सत्यानंद शर्मा ,युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, विष्णु पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, दिनेश पासवान ,युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंन्हा पासवान ,चिकित्सा अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, एससी/ एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान, एससी/ एसटी सदस्यता प्रभारी संजय पासवान, एससी/ एसटी मीडिया प्रभारी राजीव पासवान, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, सुरेश पासवान तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जी का जयंती मनाई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article