Advertisment

Advertisment
 1975 के आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस के विरुद्ध लगे नारे

1975 के आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस के विरुद्ध लगे नारे


 1975 के आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस के विरुद्ध लगे नारे 

पटना सिटी। आपातकाल के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च के बाद स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर संकल्प सभा में वक्ताओं ने कहा कि आधी सदी पहले आज ही के दिन (25 जून) जिस कांग्रेस सरकार ने संविधान का अपमान कर देश में लोकतंत्र की हत्या की थी, वही पार्टी आज संविधान बचाने की दुहाई दे रही है। 

आपातकाल थोपने की 

घटना के विरोध में जेपी सेनानी संघर्ष समिति की ओर से यहाँ विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी  संख्या में लोग शामिल हुए। 

विरोध मार्च त्रिमूर्ति चौक (मंगल तालाब)  से भगत सिंह तक किया गया। 

इस दौरान कांग्रेस, इंदिरा गांधी और आपातकाल के विरुद्ध नारे लगाये गए। 

  

"संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे-हम करेंगे"

, " लोकतंत्र की रक्षा कौन केरेगा, हम करेंगे-हम करेंगे", "तानाशाही की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी,  मुर्दाबाद -मुर्दाबाद",  "लोकनायक अमर रहें, अमर रहें "..जैसे नारे लिखी तख्तियां भी लोग लहरा रहे थे। 

जे पी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा ने विरोध मार्च में शामिल लोगो को लोकतंत्र एवं संविधान रक्षा की शपथ दिलाई । 

कार्यक्रम का संचालन भाजपा किसान मोर्चा पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन  देवेंद्र कुमार सिंह ने किया ।

इस मौके पर पाटलिपुत्र परिषद अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गोलवारा ,अशोक पासवान  ,विट्ठल जी , त्रिलोकी नाथ, विनय केशरी,नवल सिन्हा, विनय कुमार ,बलराम माथुरी, दयानंद यादव ,नैयर इकबाल ,मनोज यादव, प्रेम सिंह,अजय मेहता,जैसे दर्जनों लोग शरीफ हुए।

0 Response to " 1975 के आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस के विरुद्ध लगे नारे "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article