Advertisment

Advertisment
गांधी हाई स्कूल केंपस खगौल पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र कैंप को आयोजित किया गया

गांधी हाई स्कूल केंपस खगौल पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र कैंप को आयोजित किया गया



आज दिनांक 14 जून 2024 को गांधी हाई स्कूल केंपस खगौल पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र कैंप को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र इसाबेल चान कंट्री डायरेक्टर यूएनडीपी इंडिया, डॉ चिरंजीवी भट्टाचार्य नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर यूएनडीपी इंडिया के द्वारा हुआ इस कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी सुजाता राज समाज कल्याण विभाग उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के 70 व्यक्तियों ने भाग लिया जिसमें 31 व्यक्तियों को ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त किए गए जो की ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए आगे बढ़ाया गया। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों के लिए विशेष कार्य पदाधिकारी समाज कल्याण विभाग ने दिलासा दिया कि हम पूर्ण सहयोग करेंगे। इसाबेल जी के द्वारा कहा गया कि हम निरंतर सहयोग करेंगे कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रमाण पत्र आसानी से उपलब्ध हो डॉक्टर चिरंजीवी जी के द्वारा पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं नेतृत्व किया गया ‌ रेशमा प्रसाद के द्वारा यूएनडीपी इंडिया के सहयोग के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की गई क्योंकि पूरे भारत में ट्रांसजेंडर पहचान को स्थापित करने में यूएनडीपी का बहुत बड़ा हाथ है कि उन्होंने 2008 से इस जिंदगी के आजादी के लिए सहयोग करते रहे। आज भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्ति,पहचान प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं परंतु इसकी कठिनाइयों को कैसे आसानी कर दिया जाए कि हर ट्रांसजेंडर व्यक्ति ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र जरूर रखें।

कार्यक्रम का धन्यवाद 17 अनुप्रिया सिंह के द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में तीन व्यक्तियों को ट्रांसजेंडर समुदाय को सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया जिसमें पटना वूमेन'एस कॉलेज की इतिहास विभाग की  विभाग अध्यक्ष सिस्टर सीलिंन, बबीता जी एवं देव प्रिया दत्ता को उनके निरंतर सहयोग के लिए दोस्तानासफर के द्वारा सहयोग करता के लिए स्तंभ पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भानु कुमार, सरवन कुमार,रानी तिवारी, कुसुम ,कबीर ,आशु, नेहा यादव, अभिनव कुमार मौजूद थे।

0 Response to "गांधी हाई स्कूल केंपस खगौल पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण पत्र कैंप को आयोजित किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article