Advertisment

Advertisment
श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की आवश्यक बैठक स्थानीय मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर हाई स्कूल में संपन्न हु

श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की आवश्यक बैठक स्थानीय मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर हाई स्कूल में संपन्न हु


 पटना सिटी ।श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की आवश्यक बैठक स्थानीय मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर हाई स्कूल में संपन्न हुई।बैठक में समिति के पुनर्गठन एवं अस्पताल में व्याप्त समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा समस्या निराकरण की ठोस पहल करने पर विचार हुआ। 

     बैठक में अस्पताल की समस्याओं से स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तथा विभागीय मंत्री जी को अवगत कराने तथा निराकरण की गुहार लगाने हेतु जन-अभ्यावेदन दिए जाने का निश्चय हुआ।अस्पताल की समस्याओं में जहां चिकित्सकों के पूरे ड्यूटी ऑवर में उपस्थित न रहने, डेंटल ओपीडी की निष्क्रियता, चिकित्सकों के मनमाने ढंग से अन्यत्र ड्यूटी पर लगाने ,नियमित अस्पताल अधीक्षक के न होने ,जेनेरिक दवा बिक्री केंद्र के 24 -घंटे खुले न रहने ,प्रसूति और इमरजेंसी कक्ष में 24 -घंटे ओटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अस्पताल में शववाहन उपलब्ध कराने के साथ ही फिजियोथैरेपी विभाग में सभी तरह के आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था किए जाने,ऑक्सीजन प्लांट एवं ब्लड बैंक स्थापित करने की दिशा में तीव्रता लाने सहित अन्य विषयों की चर्चा की गई।सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जुलाई को समिति पदाधिकारी अस्पताल प्रांगण में रोगियों से मिलकर अस्पताल से जुड़ी समस्याओं की एक प्रामाणिक सूची बनाकर तदंतर विभागीय पदाधिकारों को अवगत कराएगा।

     बैठक में समिति अध्यक्ष के रुप में विजय कुमार सिंह एवं महासचिव के रूप में बलराम चौधरी के नाम पर जहां सर्वसम्मति बनी वहीं मोहम्मद जावेद एवं स० दया सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। 

     इसी तरह,सचिव पद पर कॉ० देवरतन प्रसाद ,रजनीश कुमार राय एवं स०सतनाम सिंह बग्गा के नाम पर सहमति बनी।इसी तरह,इबरार अहमद रज़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया तो सहकोषाध्यक्ष के रूप में कॉ०रामनारायण सिंह तथा कार्यालय प्रभारी के रूप में बबलू जायसवाल का नाम तय हुआ।

0 Response to "श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति की आवश्यक बैठक स्थानीय मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर हाई स्कूल में संपन्न हु"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article