Advertisment

Advertisment
लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के पुण्यतिथि मनाई गई

लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के पुण्यतिथि मनाई गई


  लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के पुण्यतिथि मनाई गई। उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी और चुनाव अभियान प्रमुख सह मुंगेर प्रमंडल प्रभारी सुरेंद्र विवेक ने संयुक्त रूप से कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा कुशल राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम से भी जानते थे। उन्होंने भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियासतों के एकीकरण में महान चुनौती को सफलतापूर्वक हल किया। आज जरूरत है हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने का।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता दिनेश पासवान, अल्पसंख्यक सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरवर अली, युवा पटना महानगर अध्यक्ष कुंदन सिंह यादव, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती,प्रदेश मीडीया प्रभारी कुंदन कुमार तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

0 Response to "लोजपा (रा) के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के पुण्यतिथि मनाई गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article