
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर गहरा दुख जताया
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर गहरा दुख जताया है। श्री चिराग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।
0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर गहरा दुख जताया"
एक टिप्पणी भेजें