Advertisment

Advertisment
अभिनेताओ को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया की अपनी राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म अभिनेताओं को निशाना बनाना कांग्रेस पार्टी का रवैया रहा

अभिनेताओ को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया की अपनी राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म अभिनेताओं को निशाना बनाना कांग्रेस पार्टी का रवैया रहा


 लोक जनशक्ति (रामविलास) ने अभिनेताओ को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया की अपनी राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म अभिनेताओं को निशाना बनाना कांग्रेस पार्टी का रवैया रहा है। इसके पूर्व में भी कंगना रनौत के साथ कांग्रेस समर्थन वाली महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना के साथ कार्रवाई की थी।

यह स्थानीय सरकार का दायित्व बनता है कि सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाए ताकि भगदड़ न हो। अपनी जवाबदेही के प्रति सजग न होकर फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन पर सारा दोष मढ़ना ये कतई उचित नहीं है।

फिल्म स्टार की उपस्थिति अक्सर भीड़ को आकर्षित करती है, लेकिन इस प्रकार की घटनाओं में सुरक्षा और प्रबंधन की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होती है। यदि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के उचित प्रबंध नहीं किए गए, तो यह प्रशासनिक चूक मानी जानी चाहिए।

एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म अभिनेता के साथ किए गए दुर्व्यवहार का लोजपा (रा) निंदा करती है।

 इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

0 Response to "अभिनेताओ को निशाना बनाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया की अपनी राजनीतिक लाभ के लिए फिल्म अभिनेताओं को निशाना बनाना कांग्रेस पार्टी का रवैया रहा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article