
नव चेतना मोर्चा ने कड़ाके की ठंड में किया कम्बल वितरित
पटना : ठंड की दस्तक देते हीं समाजिक संस्थाओं ने मोर्चा संभाल लिया है. कई संस्थाओं ने असहायों के बीच निरंतर कंबल का वितरण कर रहे है उसी कड़ी में नव चेतना मोर्चा ने भी अच्छी पहल करते हुए पटना के विभिन्न इलाकों में असहाय आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के बीच कम्बल वितरण किया. जिससे इस ठण्ड से कुछ राहत मिल सके.
नव चेतना मोर्चा के संयोजक मनीष गुप्ता की दिशा निर्देश पर सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. वहीं संयोजक मनीष गुप्ता ने कहा कि हमारी मोर्चा नव चेतना मोर्चा जितना हो सके मदद करेंगे ताकि इस ठंड के प्रकोप से लोगों को बचाया जा सके.
इस कार्क्रम में नव चेतना मोर्चा के संयोजक मनीष गुप्ता, अमरनाथ ठाकुर, राजेश सरदार, अमन पटेल, मुकेश चंद्रवंशी, मोनू कुमार, बिट्टू मेहता, अमित कुमार, नीरज रजक, सतीश साहनी, अरुण सिंह, नीतीश यादव शामिल थे.
0 Response to "नव चेतना मोर्चा ने कड़ाके की ठंड में किया कम्बल वितरित"
एक टिप्पणी भेजें