Advertisment

Advertisment
भारतीय जनता पार्टी के गोलघर मंडल में आज भव्य तिरंगा यात्रा लोदीपुर फ़ायर ब्रिगेड से गोलघर चौराहा तक निकाली गई

भारतीय जनता पार्टी के गोलघर मंडल में आज भव्य तिरंगा यात्रा लोदीपुर फ़ायर ब्रिगेड से गोलघर चौराहा तक निकाली गई


भारतीय जनता पार्टी के गोलघर मंडल में आज भव्य तिरंगा यात्रा लोदीपुर फ़ायर ब्रिगेड से गोलघर चौराहा तक निकाली गई। मंडल अध्यक्ष अशोक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जुलूस भारत माता की जय के नारे के साथ बढ़ता हुआ देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू के समाधि स्थल पर विसर्जित हुई।हाथों में तिरंगा झंडा लिए सैकड़ो की संख्या में युवा, छात्र तथा स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल हुए। 

पहलगाम कश्मीर में हुए निहत्थे निर्दोष लोगो की निर्मम और बर्बर हत्या के जवाब में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और उनके आकाओं के ऊपर भारत के सैनिक कार्रवाई,शानदार प्रदर्शन और जीत का जश्न भाजपा पूरे देश में मना रही है। 

बांकीपुर विधानसभा के तिरंगा यात्रा प्रभारी राजेश श्रीवास्तव के साथ शैलेंद्र यादव, पिंटू यादव, बबलू गांधी पासवान, अर्जुन महतो, माया देवी, मधु चौधरी, नैना देवी, सोनू ठाकुर, महेंद्र गुप्ता समेत कई लोग शामिल हुए। 

जिला महामंत्री अजीत लाली में इस अवसर पर कहा की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता भारत की सुदृढ़ सैन्य क्षमता का जीवंत उदाहरण है, हमे अपने सैनिकों के शौर्य साहस और पराक्रम पर गर्व है ।

इस तिरंगा यात्रा में सन्नी मिक्की, उमेश रजक, सुबोध पासवान, गुंजन ठाकुर, उमेश महतो समेत कई स्थानीय लोग शामिल हुए। 



0 Response to "भारतीय जनता पार्टी के गोलघर मंडल में आज भव्य तिरंगा यात्रा लोदीपुर फ़ायर ब्रिगेड से गोलघर चौराहा तक निकाली गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article