Advertisment

Advertisment
आम आदमी पार्टी ने फूंका बिहार में चुनावी बिगुल किया संगठन विस्तार

आम आदमी पार्टी ने फूंका बिहार में चुनावी बिगुल किया संगठन विस्तार


 आम आदमी पार्टी ने फूंका बिहार में चुनावी बिगुल किया संगठन विस्तार

पटना : आम आदमी पार्टी के महासचिव केशव किशोर प्रसाद और वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रो. मनोज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के सभी जिलों में संगठन विस्तार की घोषणा की।

     उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की पूर्व से ही प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर कमेटियां थीं, लेकिन चुनाव को देखते हुए उनका पुनः विस्तार किया गया है। नई कमेटी में पुराने सदस्यों के साथ कुछ नए, सक्रिय और राजनीतिक रूप से मजबूत चेहरे भी शामिल किए गए हैं।

     आम आदमी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अजय यादव ने कहा था कि इसके लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत होना होगा, इसी उद्देश्य से जिला इकाइयों का विस्तार किया गया है। हाल ही में बिहार दौरे पर आए पार्टी के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने भी 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से बिहारियों को बेघर करने वाली बीजेपी को अब बिहार से बेदखल किया जाएगा।

     गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव बिहार में केजरीवाल यात्रा के माध्यम से जनसंपर्क कर रहे हैं। अब तक वे मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल की यात्रा कर चुके हैं, अगली यात्रा शाहाबाद और मगध में होगी। जनता के समर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

0 Response to "आम आदमी पार्टी ने फूंका बिहार में चुनावी बिगुल किया संगठन विस्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article