दिनांक २३/०२/२६ दिन सोमवार को पटना सिटी, बेगमा की हवेली स्थित St. Anne’s High School के प्लस टू सभागार में साइबर क्राइम, करियर काउंसलिंग एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आज दिनांक २३/०२/२६ दिन सोमवार को पटना सिटी, बेगमा की हवेली स्थित St. Anne’s High School के प्लस टू सभागार में साइबर क्राइम, करियर काउंसलिंग एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पटना पूर्व के उपाधीक्षक पुलिस (डीएसपी) Dr. Gaurav Kumar द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रशासक Dr. Victor Alphonse के स्वागत भाषण के साथ हुआ।
अपने संबोधन में डॉ. गौरव कुमार ने कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों, ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल जिम्मेदारी तथा वर्तमान समय में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व छात्र एजाज एवं सत्यवीर केशरी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रशासन ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए डॉ. गौरव कुमार का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
0 Response to "दिनांक २३/०२/२६ दिन सोमवार को पटना सिटी, बेगमा की हवेली स्थित St. Anne’s High School के प्लस टू सभागार में साइबर क्राइम, करियर काउंसलिंग एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें