Advertisment

Advertisment
दानापुर चोरी के 13 बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार किया गया

दानापुर चोरी के 13 बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार किया गया

 

दानापुर चोरी के 13 बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार किया गया

दानापुर।नगर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा के नेतृत्व में एक टीम का गठित किया गया था।गठित टीम में पु.अ.नि. मुकेश शर्मा एवं स.अ.नि.अमरेश शर्मा मोटरसायकिल से अपराध नियंत्रण हेतु वाहन चेकिंग में भ्रमणशील थे। करीब 11:00 बजे पु.अ.नि.मुकेश शर्मा आर. पी. एस. मोड के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी गुप्त सूचना मिली कि दानापुर कैन्ट एरिया में आर्मी कैंटीन के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति जिसमें से एक अपने साथ के मोटरसायकिल पर सवार तथा दूसरा मोटरसायकिल के लॉक को छेड़छाड़ कर खोलने का प्रयास कर रहा है।


सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पु.अ.नि. मुकेश शर्मा इसकी सूचना अजीत कुमार साहा थानाध्यक्ष दानापुर को देते हुये थानाध्यक्ष के निर्देशानुसार आर्मी कैंटीन के सामने पहुॅचे तो देखे कि एक व्यक्ति मोटरसायकिल पर बैठा हुआ है तथा दूसरा व्यक्ति कैटीन के सामने सड़क के किनारे लगा मोटरसायकिल के लॉक को छेड़छाड़ कर खोलने का प्रयास रहा है जो पुलिस बल को देखते ही भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनो व्यक्ति से कड़ायी से पूछताछ किया गया तो एक व्यक्ति जो मोटरसायकिल का ब्लॉक खोलने का प्रयास कर रहा था वह अपना जितेन्द्र कुमार उम्र 19 वर्ष पिता सुरेन्द्र राय बताया तथा दूसरा व्यक्ति जो मोटरसायकिल पर बैठा हुआ था अपना नाम दीपू कुमार उम्र वर्ष पिता राजवंशी राय दोनो सा.गढ़ीपट्टी दियारा थाना सोनपुर जिला छपरा बताया।


कड़ाई से पूछताछ करने दोनों के द्वारा स्वीकार किया गया कि दोनो अपने ग्रामीण भागीरथी के पुत्र रंजीत कुमार के साथ मिलकर मोटरसायकिल चोरी करता है तथा चोरी किया हुआ मोटरसायकिल बिस्कुट फैक्ट्री के नजदीक स्थित फिल्ड में कचड़ा के पीछे राकेश कुमार को छिपाने हेतु सुपुर्द कर देते हैं जो मोटरसायकिल का मिस्त्री है जहाँ से राकेश कुमार गाडी का नंबर प्लेट बदल देता है तथा हमलोग दियारा में कम कीमत पर गाड़ी ले जाकर बेच देते है तथा जो पैसा मिलता है उसे आपस में बॉट लेते हैं।


उक्त दोनों के निशानदेही पर दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी गयी 05 मोटरसायकिल के साथ कुल 13 मोटसायकिल एवं मोटरसायकिल का कटा हुआ कुछ भाग जैसे टंकी, इंजन एवं शॉकर वगैरह को बरामद किया गया है। अन्य बरामद मोटरसायकिल का सत्यापन किया जा रहा है साथ ही राकेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता बुझावन राय सा. पानापुर थाना अकिलपुर जिला छपरा को गिरफ्तार किया गया है तथा रंजीत कुमार पिता भगीरथी सा. गढीपटटी दियारा थाना सोनपुर जिला छपरा की गिरफ्तारी हेतु छापामारी एवं दानापुर थाना क्षेत्र से चोरी गयी अन्य मोटरसायकिल की बरामदगी हेतु प्रयास जारी है। कुल अभियुक्त 04


गिरफतारी - 03 जितेन्द्र कुमार, दीपू कुमार, राकेश कुमार फिरार- रंजीत कुमार

0 Response to "दानापुर चोरी के 13 बाइक के साथ तीन चोर गिरफ्तार किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article