Advertisment

Advertisment
चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से ही आज किसानों ने अपनी शहादत देकर सत्ता और शासन को किसानों के हित में झूकाने का काम किया: राजद

चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से ही आज किसानों ने अपनी शहादत देकर सत्ता और शासन को किसानों के हित में झूकाने का काम किया: राजद


चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से ही आज किसानों ने अपनी शहादत देकर सत्ता और शासन को किसानों के हित में झूकाने का काम किया: राजद

किसान चैपाल एक महीने तक पूरे राज्यभर में किसानों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए किया जायेगा: सुबोध कुमार यादव

पटना 23 दिसम्बर, 2021

बिहार प्रदेश राजद किसान प्रकोष्ठ की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री, किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की जयंती किसान दिवस समारोह के रूप में राज्य कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया।

इस असर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके संघर्षों और किसानों के प्रति सोंच को विस्तारपूर्वक किसान नेताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी ने कहा कि बिहार में कृषि तथा किसानों के साथ सरकार का रवैया किसान विरोधी तथा मजदूर विरोधी है, जिस कारण आज किसानों को न तो खाद् मिल पा रहा है और ना ही उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य। किसानों को सही ढंग से सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती करने में जो कठिनाई हो रही है उसके बारे में डबल इंजन सरकार सुनना भी नहीं चाहती है। बाढ़ और सुखाड़ के कारण किसानों के फसल को जो क्षति होती है उसका मुआवजा और क्षतिपूर्ति भी नहीं हो पा रहा है। आज किसानों को एकताबद्ध होकर चौधरी साहब के विचारों के अनुसार संघर्ष और आन्दोलन को मजबूती प्रदान करना होगा।

राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक ने कहा कि देश और बिहार का किसान हासिये पर है। कृषि रोड मैप बिहार में कहीं दिख नहीं रहा है। न तो किसानों को एमएसपी मिल पा रहा है और न ही उन्हें समय पर बीज उपलब्ध हो पा रहा है। किसानों को खाद के लिए लाठियां खानी पड़ रही है। नौजवानों को आगे आकर किसानों की लड़ाई लड़नी होगी। 

प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक श्री आलोक कुमार मेहता ने कहा कि किसानों ने अपनी शहादत देकर सत्ता और शासन को आन्दोलन के माध्यम से झुकाकर यह सीख दिया है कि बड़े से बड़े कामों को आन्दोलन के माध्यम से जीता जा सकता है। बिहार में किसानों के भंडारण के गोदाम अडानी के माध्यम से बनाया जा रहा है, इसके लिए बिहार के किसानों को सजग रहना होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पे्रम कुमार मणि ने कहा कि चैधरी साहब ईमानदारी से किसानों के हितों की रक्षा की और उन्हें समाजवादी विचारों से जोड़कर राजनीति में भी मजबूती से आगे बढ़ाया।  

प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 तनवीर हसन ने कहा कि किसानों के प्रति चैधरी साहब का ईमानदार सोच था और इन्होंने हमेशा सरजमीं पर किसानों की मजबूती के लिए काम किया। 

प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना की राशि दिलवाने के लिए राजद ने जो संघर्ष किया यह सराहनीय है और इसको आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। 

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि किसान के मुद्दे पर राजद किसान प्रकोष्ठ की ओर से एक महीने तक किसान चैपाल का कार्यक्रम चलेगा जिससे किसान से पार्टी के नेता किसानों की समस्याओं को सुनने का काम करेंगे और इसके अनुसार आगे राज्यव्यापी महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक सीताराम यादव ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री रविन्द्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्रीमती रोमा भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, निराला यादव, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, देवकिशुन ठाकुर, धमेन्द्र पटेल, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों में पी0 के0 चैधरी, विजय कुमार यादव, कुमर राय, पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, रविकांत रिंकू, उदय प्रताप यादव, मिंटू यादव, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, उमेश पंडित, अमर लाल यादव, शिवनारायण यादव, शंभू कुमार यादव, राजेश रमण चैबे, रमेश गुप्ता, अमरजीत मेहता, सत्यदेव यादव, देवनारायण यादव, विनोद यादव सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे और सबों ने चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।

0 Response to "चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से ही आज किसानों ने अपनी शहादत देकर सत्ता और शासन को किसानों के हित में झूकाने का काम किया: राजद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article