महामहिम राज्यपाल सिक्किम श्री गंगा प्रसाद द्वारा नेत्रदानी परिवार का हुआ सम्मान
महामहिम राज्यपाल सिक्किम श्री गंगा प्रसाद द्वारा नेत्रदानी परिवार का हुआ सम्मान
पटना : 62 वर्षीया श्रीमती मानो देवी के देहांत के पश्चात दधीचि देहदान समिति की पहल से बुद्धा कॉलोनी निवासी परिवार ने नेत्रदान कराया. आज उनके आवास पर दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष सह महामहिम राज्यपाल, सिक्किम, श्री गंगा प्रसाद, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया एवं समिति के सदस्यों द्वारा धार्मिक, परोपकारी परिवार को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. उनके पुत्र अविनाश चंद्र चौधरी के सहयोग से नेत्रदान की पहल की गयी. श्रीमती मानो देवी जी की आखों सें कम से कम दो नेत्रहीनों को दृष्टि मिल सकेगी. मृत्यु सुनिश्चित है परन्तु मृत्यु के पश्चात भी अमर होनें का श्रेष्ट तरीका है - नेत्रदान. वहीं महामहिम राज्यपाल ने उपस्थित परिवार के सदस्यों एवं मोहल्ले के लोगों को आह्वान किया कि महर्षि दधीचि कि इस अंगदान की परम्परा को पुनर्जीवित करें तथा पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान करें. इस अवसर पर समिति के सदस्यगण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य संजीव कुमार यादव, पूर्व सॉलिसिटर जनरल, भारत सरकार, एस डी संजय, मुकेश हिसारिया, विनीता मिश्रा, अरुण सत्यमूर्ति, आनंद प्रधान, पवन केजरिवाल, सुषमा साहू, रविरंजन ने पुष्पाजंलि अर्पित कर विनयाजंलि अर्पित की.
0 Response to "महामहिम राज्यपाल सिक्किम श्री गंगा प्रसाद द्वारा नेत्रदानी परिवार का हुआ सम्मान"
एक टिप्पणी भेजें