Advertisment

Advertisment
पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने दबिश दी है

पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने दबिश दी है

 

पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी तरीके से धन अर्जित करने में इनकी संलिप्तता की जानकारी आर्थिक अपराध की विशेष टीम को मिली थी। जिसके बाद 2 भ्रष्ट लोक सेवकों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कार्रवाई की है।


बताया गया कि मोटरयान निरीक्षक मृत्युजंय कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिनमें पटना के गोला रोड स्थित फार्मेसी कॉलोनी आरके सदन अपार्टमेंट, गोपालपुर और रांची के आवासीय ठिकानों पर एक साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम की छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम को गिरफ्त में आए मृत्युंजय कुमार सिंह के पास 531% आय से अधिक संपत्ति का पता चला था जिसके बाद इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ आर्थिक अपराध की कार्रवाई जारी है।


 वही विक्रम में पदस्थापित तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर उसके ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की दबिश जारी है। ईओयू ने सीओ के दो ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी है। जिनमें गोला रोड स्थित सूर्यचंद्र विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 202 और पैतृक आवास रोहतास जिले के बड्डी स्थित मझुई ग्राम शामिल है। अब तक की जांच में वकील प्रसाद सिंह के खिलाफ आय से 84 फीसदी अधिक धन अर्जित करने की जानकारी मिली है।

0 Response to "पटना के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह और विक्रम के तत्कालीन अंचल अधिकारी वकील प्रसाद सिंह पर आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने दबिश दी है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article