विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन
पटना सिटी : इन्फेंट जीसस स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्रों ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पटना विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सह प्राचार्य डॉ. शंकर कुमार इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के निर्देशक पास्कल पीटर ओस्ता, प्रधानाचार्य रंजन जोसेफ एवं मैडम शुभदा कुलकर्णी ने सभी छात्रों द्वारा बनाए गए उनके तरह-तरह के मॉडल को सराहा, उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा प्रथम से पंचम तक बेहतरीन तीन मॉडल्स रहे जिसमें प्रथम स्थान पर मॉडल डीएनए, द्वितीय स्थान मॉडल एलिवेटर, तृतीय स्थान मॉडल सिस्मोग्राफ को दिया गया। वहीं कक्षा छठी से बारहवी तक बेहतरीन तीन मॉडल्स रहे जिसमें प्रथम स्थान मॉडल बोरिंग मॉडल, द्वितीय स्थान मॉडल कैंडीफ्लॉस मशीन तथा तृतीय स्थान मॉडल एलिफेंट टूथपेस्ट एंड कैलशियम कार्बाइड एक्सपेरिमेंट को दिया गया।
0 Response to "विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें