प्रीपेड मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन
प्रीपेड मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन
पटना सिटी : मालसलामी बस स्टैंड से आक्रोश मार्च निकाला गया जो मारूफगंज होते हुए कैमाशिकोह बिजली ऑफिस गया. जहाँ स्थानीय लोगों ने विरोध के साथ - साथ ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया. आक्रोश मार्च का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव कर रहे थे.
पुतला दहन के बाद एक सभा की गयी. सभा में कांग्रेस नेता सुजीत कुमार कसेरा ने कहा कि जो लोग अपनी इच्छा से प्री पेड मीटर लगाना चाहते है उनके यहां लगाइए, जो लोग गरीबी रेखा में आते है उनके यहाँ स्मार्ट फोन नहीं है तथा मजदूरी करते है जो अनपढ लोग है वे लोग कैसे जानेंगे रिचार्ज करना. जो मजदूर है जिन्हें रोजगार की गारंटी नहीं है उनलोगों को बिना बिजली के दिन रात गुजारना पड़ेगा.
वहीं राजद नेता बलराम चौधरी ने कहा कि सरकार जनता के साथ जबरदस्ती एवं मनमानी कर रही है. इस कार्यक्रम में सी पी आई नेता देवरतन प्रसाद, कांग्रेसी नेता सुजीत कुमार कसेरा, डॉ. विनोद अवस्थी, सरदार जगजीत सिंह, शम्भू प्रसाद, अभय जायसवाल, इबरार अहमद, शिला देवी, नगीना देवी के साथ -साथ दर्जनों स्थानीय लोग शामिल थे.
0 Response to "प्रीपेड मीटर के विरोध में ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन"
एक टिप्पणी भेजें