भीषण गर्मी को देखते हुए 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जाँच
भीषण गर्मी को देखते हुए 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जाँच
पटना सिटी : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा सिमली मेन रोड, पटना सिटी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में डॉ. ओम शिव गर्ग, एनएमसीएच, पटना अपने टीम के साथ शिविर में पहुँचे. जहाँ उन्होंने 150 मरीजों का निःशुल्क जांच किया तथा जरूरत के अनुसार मरीजों को दवा भी मुफ्त में दिया. इस शिविर में मुख्यतः ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, ऑक्सीजन लेवल आदि का जांच किया गया तथा जरूरत के अनुसार मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील किया और शिविर में आये सभी मरीजों को जरूरी दवा भी मुहैया कराया. इस शिविर में क्लब सचिव रो संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार, रो कुमुद रंजन, रो राजेश कुमार, रो राम कुमार आदि सदस्य सक्रिय थे.
0 Response to "भीषण गर्मी को देखते हुए 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य जाँच"
एक टिप्पणी भेजें