Advertisment

Advertisment
महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का धूम धाम से मना जन्मोत्सव

महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का धूम धाम से मना जन्मोत्सव


 महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का धूम धाम से मना जन्मोत्सव 

पटना : प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 के नायक महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का पटना के रविंद्र भवन मे जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया. वहीं कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह थे. सर्वप्रथम सभागार में वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई. इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन और सन 1857 की लड़ाई में उनकी वीरता की कहानी पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं बाबू वीर कुंवर सिंह अमर रहे के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा. 


इस मौके पर मुख्य अतिथि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अवधेश नारायण सिंह सांसद सुशील सिंह, पूर्व मंत्री राणा रणधीर सिंह, विनय बिहारी, विधायक राजू सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, बीजेपी वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र सिंह भी शामिल हुए. वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष रामजी सिंह और मंच संचालन राजेश प्रताप सिंह ने किया.

0 Response to "महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह का धूम धाम से मना जन्मोत्सव "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article