ऐतिहासिक होगा विजयोत्सव - सतीश राजू
ऐतिहासिक होगा विजयोत्सव - सतीश राजू
आज भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ की बैठक फ्रेजर रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 23 अप्रैल को दुलौर, जगदीशपुर में आजादी के 75वाँ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर बाबू वीर कुंवर सिंह के जन्म स्थली जगदीशपुर दुलौर मैदान में भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा का विश्व रिकॉर्ड करने जा रही है उसमें क्रीड़ा प्रकोष्ठ की पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सतीश राजू ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग शामिल हो सके और इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन सके। बैठक में मुख्य रूप से सह-संयोजक राजेश यादव, मुकेश पासवान, बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रवक्ता- राजीव रंजन यादव, वेणुगोपाल सिन्हा, आनंद सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी जे. पी. मेहता, सोशल मिडिया प्रभारी विकाश कुमार सिंह, कार्यसमिति सदस्य भोला थापा, महानगर संयोजक सुमित शर्मा, सह-संयोजक इन्द्रजीत कुमार, प्रवक्ता रविशंकर कुमार, संजय गुप्ता, सोशल मिडिया प्रभारी कुंदन जी आदि उपस्थित थे |
0 Response to "ऐतिहासिक होगा विजयोत्सव - सतीश राजू"
एक टिप्पणी भेजें