राममयी हुआ पटना सिटी, मूर्ति विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा निकला
राममयी हुआ पटना सिटी, मूर्ति विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा निकला
पटना सिटी : राममयी हुआ पटना सिटी. मच्छरहट्टा गली स्थित संकट मोचन मार्ग में स्थापित मंदिर में श्री हनुमान जी का 53वॉ जन्मोत्सव के अवसर पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम के पश्चात यज्ञ स्थल से मूर्ति विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. वहीं शोभायात्रा मच्छरहट्टा से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए चमडोरिया, सिटी चौक, खाजेकलां, गुरहट्टा, पश्चिम दरवाजा होते हुए भद्र घाट को प्रस्थान किया. वहां विधि- विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया. वहीं शोभा यात्रा में बैंड - बाजा के साथ काफी संख्या में महिला मंडली कीर्तन गाते हुए चल रही थी. वहीं कईं संस्था एवं समाजसेवियों ने शोभा यात्रा का जगह - जगह स्वागत किया. वहीं आयोजन समिति के संयोजक सुजीत कुमार कसेरा ने बताया कि इस बार कोरोना के आहट (असमंजस) के कारण दस दिवसीय आयोजन को त्रिदिवसीय रूप में मनाया गया, क्योंकि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण कार्यक्रम स्थगित था.
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के संयोजक सुजीत कुमार कसेरा, डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, गोविन्द मिश्रा, राजेश राय, उमा शंकर पंडित, रोहित शर्मा, पंकज सिन्हा, सुशील झुनझुनवाला, रूपेन्द्र गुप्ता, रमेश गोलवारा, शत्रुघन कुमार, प्रमोद बिहारी, भोलू चंद्रवंशी, चुन्नू यादव, राम विनय झा, राजू चन्द्रवंशी, संजय जैन के साथ - साथ सैकड़ो भक्तगण शामिल थे.
0 Response to "राममयी हुआ पटना सिटी, मूर्ति विसर्जन हेतु भव्य शोभा यात्रा निकला"
एक टिप्पणी भेजें