दिल में छेद के ईलाज हेतु आयोजित जांच शिविर के लिए निकाला जागरूकता मार्च
पटना सिटी : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा गिफ्ट ऑफ लाइफ प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत से प्रखंड स्तर पर जा जाकर लोगों के माध्यम से जरूरतमंद वैसे बच्चे जिसका दिल में छेद हो, उसके ईलाज हेतु 23-24 अप्रैल 2022 को जांच शिविर "सवेरा कैंसर अस्पताल", कंकरबाग, पटना में शामिल होने की अपील किया. अभी तक सिटी सम्राट के सदस्यों ने संपतचक, सोहगी, रामपुर, मर्चा - मर्ची, महुली, फतेहपुर, सबलपुर, दीदारगंज आदि गांव के साथ ही साथ मारूफगंज, मच्छरहट्टा, मालसलामी, सिटी चौक, गुरहट्टा, मंगलतलाब डोमखाना आदि स्थानों पर जाकर बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को जानकारी दी.
वहीं क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक सुबह शिविर लगाए जाने तक जारी रहेगा. इसी क्रम में कल पुनः सभी सदस्य मलाही पकड़ी, दुसाधी पकड़ी, हनुमान नगर, विजय नगर, मुन्नाचक, योगीपुर आदि स्थानों पर जाकर बैनर पोस्टर के माध्यम से जरूरतमंदों को शिविर में आकर जांच कराने हेतु जागरूक करेगें. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रो संजीव कुमार यादव, रो दिनेश भादानी, रो ओ.पी. जायसवाल, रो जय प्रकाश जायसवाल आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

0 Response to "दिल में छेद के ईलाज हेतु आयोजित जांच शिविर के लिए निकाला जागरूकता मार्च "
एक टिप्पणी भेजें