Advertisment

Advertisment
स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। विजयोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी

स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। विजयोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी



पटनाः स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। विजयोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी राज के जंगलराज बताते हुए लोगों को सचेत किया।

अमित शाह ने पूछा- जंगलराज भूल सकते हो क्या

गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में जबसे नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार तब से विकास की गाड़ी आगे बढ़ी है। गृह मंत्री ने बिहार में किये गये कामों का बखान किया और कहा कि बिहार को 1 लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया। 2 लाख करोड़ का लोन केसीसी के माध्यम से दिया है। भोजपुर में कृषि विवि, समस्तीपुर में भी 11 करोड़ कृषि रूरल मैनेजमेंट का भवन,  बरौनी में रिफायनरी की क्षणता का विस्तार, फर्टिलाइजर प्लांट, 617 किमी लंबी हल्दिया-जगदीशपुर परियोजना 2300 करोड़ से,बोधगया में आईआईएम की स्थापना,48 रोड़ में 56700 करोड़ रू का निवेश,दऱभंगा में 100 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का विकास, पटना एयरपोर्ट का भी 1200 करोड़ से विकास किया जा रहा। अमित शाह ने लालू-राबड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भी लालू-राबड़ी राज को याद कराना जरूरी है। राजद के मित्रों को लगता है कि लालू जी की फोटो नहीं लगायेंगे तो बिहार के लोग उस राज को भूल जाय़ेंगे। जरा आपलोग जोर से बोलो...क्या जंगलराज को भूल सकते हो क्या.....जोर से बोलो... भूल सकते हो क्या..यही वो राज्य था जहां सरेआम हत्या होती थी, पानी बिजली नहीं थी। कोई स्वास्थ्य की व्यवस्था नहीं थी। 


5 मिनट तक लहराया तिरंगा

विजयोत्सव कार्यक्रम में एक साथ पचहत्तर हजार तिरंगा झंड़ा फहराने का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी थी। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम आई थी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पांच मिनट तक एक साथ तिरंगा लहराया। मंच पर मौजूद गृह मंत्री अमित शाह खुद इसका नेतृत्व कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कार्यक्रम के लिए जब हमसे समय लिया तब मेरे मन में यह कल्पना नहीं थी। हमने हेलिकॉप्टर तक नजारा देख कर आया हूं,पांच किमी तक मुंड ही मुंड और तिरंगे ही तिरंगे दिखाई पड़ रहे। हमारे जान से प्यारा तिंरगा लेकर तीन लाख लोग यहां हैं उससे अधिक सड़कों पर भारत माता की जयकारा कर रहे। इतिहास ने तो वीर कुंवर सिंह का अपमान किया लेकिन बिहार की जनता ने आज बाबू जी को श्रद्धांजलि देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। हम 13 साल से सार्वजनिक जीवन में हैं, आज 58 साल के हो गये। आज यह तस्वीर देख हम कह सकते हैं कि ऐसा हमें कभी नहीं दिखा। 



गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे सामने तीन लक्ष्य रखें हैं। स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की जीवनी को जीवंत करना है। 75 सालों में देश ने जो हासिल किया है उसे संजोना है। भारत सभी क्षेत्रों में नंबर वन होना चाहिए, यही बाबू कुंअर सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भारत सरकार बाबू कुंवर सिंह के जगदीशपुर किला पर स्मारक बनायेगी।  बाबू कुंवर सिंह बड़े समाज सुधारक भी थे। पिछड़े-दलितों को कल्याण के काम किये थे। उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री दलितों-पिछड़ों के लिए काम कर रहे। पीएम मोदी अगर 130 करोड़ लोगों को मुफ्त टीकाकरण नहीं कराते तो न जाने कितने लोगों की कोरोना से जान चली जाती। मुफ्त टीका लगाकर सुरक्षा का सुदर्शन चक्र लगाने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि हम जब 7-8 साल के बच्चे थे तो गुरूजी ने हमें बाबू कुंवर सिंह के बारे में पढ़ाया था तब रोंगटे खड़े हो गये थे। आज जब हम यहां आये तो हमने देखा कि लाखो लोग हाथ में तिंरगा लेकर उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे
   

बिहार में तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड बनने पर बोले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा ऐसा कार्यक्रम अपने जीवन में नहीं देखा 

0 Response to "स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर जगदीशपुर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। विजयोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article