बिहार में अब जाति और धर्म की नहीं बल्कि विकास और परिवर्तन की राजनीति की जरूरत: अजेश यादव
बिहार में भी दिल्ली मॉडल की जरूरत: अजेश यादव
बिहार में अब जाति और धर्म की नहीं बल्कि विकास और परिवर्तन की राजनीति की जरूरत: अजेश यादव
आम आदमी पार्टी (आप), बिहार के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सह दिल्ली में बादली विधानसभा के विधायक अजेश यादव ने कहा कि बिहार में पिछले तीन दशकों से राजद तथा एनडीए की सरकारें चल रही है, परन्तु किसी भी पार्टी ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। अभी तक बिहार में सभी पार्टियों ने जाति, धर्म एवं परिवारवाद को ही अपना राजनैतिक आधार बनाकर सरकारें चलायी हैं, परिणामस्वरूप बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार के क्षेत्र में काफी पीछे चला गया है।
आप के चुनाव प्रभारी अजेश यादव तथा संगठन मंत्री राहुल तंवर अपने तीन दिवसीय बिहार यात्रा के उपरांत संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा प्राचीन काल में पूरे विश्व को शिक्षा एवं ज्ञान देने वाली भूमि के लोग आज शिक्षा एवं रोजगार के लिए देश के अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। दूसरी ओर दस साल पहले की पार्टी ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिजली-पानी के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं उसकी चर्चा आज देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हो रही है।
एक सवाल के जवाब में अजेश यादव ने कहा कि दिल्ली में एक ओर जहॉं अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर शिक्षा प्रणाली के प्रशिक्षण के लिए विदेशों में भेजा जा रहा है तथा भारत में पहली बार ‘टीचर यूनिवर्सिटी’ की स्थापना की गयी है वहीं दूसरी ओर बिहार में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई की जगह शराब पीने वालों की मुखबिरी में लगायी जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने अपने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी सभी सरकारी जरूरतों की पूर्ति के लिए उन्हें उनके घरों तक सुविधा मुहैया करा रही है वहीं दूसरी ओर बिहार में शराब की होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और इसी का परिणाम है कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को विगत विधानसभा चुनाव में अपना प्यार देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवायी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लागों का प्यार एवं उत्साह इस बात का प्रतीक है कि बिहार में भी लागों ने आम आदमी पार्टी को अपना एक मजबूत विकल्प के तौर पर चुन लिया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले किसी भी चुनाव में पार्टी अपने पूरे दम-खम के साथ मैदान में उतरेगी और बिहार में भी दिल्ली तथा पंजाब की तरह यहॉं के लोगों के समर्थन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि हम जाति, धर्म तथा नफरत की राजनीति के जगह शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की बात करते हैं। हमारा संकल्प है कि हम बिहार को एक बार फिर से उसकी खोई हुई गरिमा को वापस लाने का प्रयास करेगें
0 Response to "बिहार में अब जाति और धर्म की नहीं बल्कि विकास और परिवर्तन की राजनीति की जरूरत: अजेश यादव"
एक टिप्पणी भेजें