Advertisment

Advertisment
अदरख घाट श्री बड़ी देवी जी में बंगाली परंपरा के तहत हुई मां दुर्गा की पूजा

अदरख घाट श्री बड़ी देवी जी में बंगाली परंपरा के तहत हुई मां दुर्गा की पूजा


 मां दुर्गा के खुले पट, मंत्रोच्चार से गूंज उठा पूजा पंडाल

• अदरख घाट श्री बड़ी देवी जी में बंगाली परंपरा के तहत हुई मां दुर्गा की पूजा

पटना सिटी : वासंती नवरात्र में राजधानी पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गयी. वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-पाठ प्रारम्भ की गयी. वहीं सप्तमी पूजा शुक्रवार को विभिन्न पूजा समितियों द्वारा किया गया तथा स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के पट खोले गए. वहीं श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चारण व ढोल-नगाड़ों के बीच मां की जयकारा लगाते रहे. वहीं मारूफगंज स्थित अदरख घाट पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है. यहां बंगाली परम्परा के आधार पर सप्तमी को मां कालरात्रि स्वरूप की पूजा की गयी. इसके अलावा, हाजीगंज मोड़, मुर्तुजीगंज, काठ का पुल समेत विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पास श्रद्धालुओ की भीड़ जुटी रही. श्रद्धालु कालरात्रि के रूप में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपनी और अपने परिवार के लिए मां से मिन्नतें मांगी. 





वहीं पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि कोरोना काल के कारण माँ की प्रतिमा दो साल के अंतराल के बाद विराजमान हुई है, इसलिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह व माँ के प्रति प्रेम देखा जा रहा है. वहीं पूजा पंडालों में भी प्रशासन नजर बनाए हुए है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हों एवं भीड़ को संचालित कर सके.

0 Response to "अदरख घाट श्री बड़ी देवी जी में बंगाली परंपरा के तहत हुई मां दुर्गा की पूजा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article