Advertisment

Advertisment
फेयरवेल पर छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, खूब बटोरीं तालियां

फेयरवेल पर छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, खूब बटोरीं तालियां


 फेयरवेल पर छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, खूब बटोरीं तालियां 

नौबतपुर / बिक्रम ;- प्रखण्ड क्षेत्र के गौरा जगदीशपुर स्थित ज्ञान भारती एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को विद्यालय के दसवीं के विद्यार्थियों को नौवीं के विद्यार्थियों ने फेयरवेल आयोजित कर विदाई दी । मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्राचार्य एके लाभ एवं उपप्राचार्य गोपाल विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर एवं केक काटकर किया । वहीं नौवीं के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मौके पर मौजूद विद्यालयी शिक्षकों एवं छात्रों का मन मोह लिया । नौवीं के छात्राओं ने विभिन्न डांस प्रोग्राम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को घण्टों झुमाया एवं खूब तालियां बटोरी । प्रचार्य एके लाभ ने बच्चों के प्रदर्शन को खूब सराहा एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने की रणनीति बताई साथ ही बच्चों को मेहनत कर बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाकर पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं के तरह विद्यालय व इलाके का मान बढ़ाने को कहा है । मौके पर शिक्षक विनोद कुमार, आरके दुबे, बोस सर, आजाद आलम, सौरभ रंजन , अमित कुमार , दीपक कुमार , अभिषेक कुमार एवं मुकेश कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिका एवं कर्मी मौजूद थे ।

0 Response to "फेयरवेल पर छात्राओं की प्रस्तुति ने मोहा मन, खूब बटोरीं तालियां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article