रोहतास जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अचानक मृत्यु पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया
लोजपा (रामविलास) के रोहतास जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अचानक मृत्यु पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उनके परिजनों को इस दुख के घड़ी में धैर्य, साहस और हिम्मत ईश्वर प्रदान करें।
आगे श्री चिराग ने कहा है कि इस दुख के घड़ी में मैं और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का हर कार्यकर्ता शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है। विनोद कुमार सिंह जी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहतास जिला के प्रभारी विष्णु पासवान और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक को पार्टी की ओर से अधिकृत कर उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए रोहतास भेजा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि उनके निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा: सत्यानंद शर्मा,शाहनवाज अहमद कैफी,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान,प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे , प्रवक्ता अनुपम पासवान, दिनेश पासवान,दिलीप यादव, युवा पटना महानगर अध्यक्ष कुंदन सिंह यादव, अमरदीप जायसवाल, ओमप्रकाश भारती, अजय कुमार, सुरेश पासवान ,मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने शोक व्यक्त किया।
0 Response to "रोहतास जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के अचानक मृत्यु पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया "
एक टिप्पणी भेजें