Advertisment

Advertisment
पादरी की हवेली स्थित महागिरजाघर में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन रखा गया

पादरी की हवेली स्थित महागिरजाघर में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन रखा गया


  

आज दिनांक 22-12-2024 को पादरी की हवेली स्थित महागिरजाघर में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मंत्री का दर्जा प्राप्त, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड विधि विभाग श्री चंदन कुमार सिंह जी और पटना मेयर सीता साहू जी, पटना उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी जी, मितन घाट खानकाह मुनमिया हजरत सैय्यद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनमी सज्जादानशीन खानकाह मुनिमिया ,जनाब इरशाद अली आज़ाद पूर्व चेयरमैन शिया वफ़्क़ बोर्ड एवं बाबा विवेक द्विवेदी पुजारी छोटी पटन देवी बतौर अतिथि मौजूद थे।

क्रिसमस का मुख्य संदेश है प्रभु यीशु के जन्म से जो मानवता एवं प्रेम पूरी मानव जाति को मिला उसे सिर्फ ईसाई समुदायों में नहीं, बल्कि सभी धर्मों में बांटना।

कार्यक्रम में कैरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों ने हिस्सा लिया जैसे जीजस एंड मेरी एकेडमी, संत पॉल स्कूल, इन्फेंट जीजस स्कूल और डोमिनिक सेवियस ने प्रतियोगिता जीत, खुद को विजेता घोषित किया।

मुख्य अतिथि श्री चंदन कुमार सिंह जी ने प्रभु येशु मसीह के जन्म को महान बताया ओर उनके दिए प्रेम और भाईचारे के संदेश को जीवन में उतारने का आग्रह किया।

संस्था के अध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ ओर अंगवस्त्र देकर किया।

पादरी की हवेली महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर प्रवीण और सहायक पुरोहित फादर सुरेश ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म से जुड़े संदेश प्रेम ,भाईचारे और धार्मिक सौहार्दय को निजी जीवन में उतारने को कहा।इरशाद अली आजाद जी ने कहा कि आज के परिवेश में सभी धर्म को एकजुट होकर रहना जरूरी है।उसी को जोड़ते हुए छोटी पटन देवी से बाबा विवेक ने भी सर्व धर्म एकता पर बल दिया।सज्जादशीन ने अपने इस्लाम धर्म में प्रभु यीशु मसीह के महत्व को दर्शाते हुए संबोधन दिया।वही अजय प्रकाश ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सर्वधर्म कार्यक्रम हर समाज में होने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में अभिषेक पैट्रिक एवं पूजा एन शर्मा ने सभी माननीयों का आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों ने क्रिसमस केक काट कर सेंटा क्लोज के साथ दर्शकों को क्रिसमस की बधाई दी।

मंच संचालन रिचर्ड रंजन ने किया ओर कार्यक्रम को सफल बनाने में आलोक कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद, सोनू, चार्ली अलफोंस का सहयोग रहा।

0 Response to "पादरी की हवेली स्थित महागिरजाघर में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के द्वारा क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन रखा गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article