
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी से मुलाकात कर नव-वर्ष की बधाई दी
आज लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी से मुलाकात कर नव-वर्ष की बधाई दी और साथ मे आगामी 14 जनवरी को लोजपा (रामविलास) बिहार प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड पटना में आयोजित दही-चूड़ा के भोज हेतु आमंत्रण दिया।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उक्त अवसर पर राज्यपाल भवन में लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, जमुई सांसद सह बिहार संगठन प्रभारी अरुण भारती, राष्ट्रीय महासचिव धनंजय मृणाल,राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, महिला सेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदु कश्यप, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक ,उपाध्यक्ष संजय सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंन्हा पासवान, एससी/ एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान,अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस मृणाल मौजूद थे।
0 Response to "लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जी से मुलाकात कर नव-वर्ष की बधाई दी"
एक टिप्पणी भेजें