
मध्य प्रदेश के धार में 8 से 11 जनवरी को मिक्स्ड मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
मध्य प्रदेश के धार में 8 से 11 जनवरी को मिक्स्ड मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है यह प्रतियोगिता मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बिहार के 9 खिलाड़ी के साथ दो तकनीकी पदाधिकारी प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने के लिए बिहार टीम हुआ रवाना। जिसमें सुमित सिंह, रौशन, सुमित पोद्दार, अनुराग, शुभम, खुशी, प्रियंका, सत्यम, आदित्य सिंह शामिल है। इस मौके पर बिहार मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के महासचिव हर्ष कुमार ने बताया कि हमारे अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के दिशा निर्देश में बिहार में मिक्स्ड मार्शल आर्ट के लोकप्रियता बढ़ाते दिखाई दे रहा है इसी का परिणाम है कि इस प्रतियोगिता में 9 खिलाड़ी अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी को बिहार मिक्स्ड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य कई गणमान्य लोगों ने अग्रिम बधाई और शुभकामना दिए।
0 Response to " मध्य प्रदेश के धार में 8 से 11 जनवरी को मिक्स्ड मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें