Advertisment

Advertisment
मत्स्यजीवी महिलाओं को किया  सम्मानित

मत्स्यजीवी महिलाओं को किया सम्मानित


 मत्स्यजीवी महिलाओं को किया  सम्मानित

शौर्य भारत :- पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत गौतमबुद्ध मंडल के राजापुर दुजरा इलाके के मत्स्यजीवी वर्ग और फल सब्जी बेचनेवाले रेहड़ी एवं फुटपाथ दुकानदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत सम्मानित किया। मंत्री नितिन नवीन ने फुटपाथ दुकानदारों विशेष कर मत्स्यजीवी महिलाओं का आभार प्रकट करते हुए कहा की अपने आर्थिक परिस्थितियों से लड़कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाएं सच मे सम्मान की पात्र है। 

Advertisement

Advertisement

महिला सशक्तिकरण की दिशा में समाज की ये महिलाएं आदर्श उदाहरण है जो अपनी सूझ-बूझ से आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसारित है। नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के उत्थान और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अनेक कदम उठाए है। उज्ज्वला योजना, ODF, ट्रिपल तलाक, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे मोदी सरकार की अनेक योजनाएं महिलाओं के सामाजिक पुनरुत्थान की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाने में सफल रहा है। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयराज निषाद, हेमेंद्र हेमू, धर्मवीर पासवान, युवराज राहुल, सुशील सिन्हा, चंपा पासवान, सोनी सुन्दरका समेत मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "मत्स्यजीवी महिलाओं को किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article