Advertisment

Advertisment
पूर्व निगम पार्षद जगदीश प्रसाद यादव की 93वें जन्मदिन पर उन्हें नगरवासियों ने शुभकामना दी

पूर्व निगम पार्षद जगदीश प्रसाद यादव की 93वें जन्मदिन पर उन्हें नगरवासियों ने शुभकामना दी

पूर्व निगम पार्षद जगदीश प्रसाद यादव की 93वें जन्मदिन पर उन्हें नगरवासियों ने शुभकामना दी।कार्यक्रम का आयोजन खाजेकलां स्थित उनके निजी आवास पर किया गया।इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर दीर्घायु एवं शतायु होने की शुभकामनाएं दी गई।
        कार्यक्रम में केक काटा गया तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान- अवदान की चर्चा की गई। इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए वार्ड- 69 के पार्षद मनोज मेहता ने कहा कि बतौर पार्षद आज भी जगदीश बाबू की निष्ठा एवं कर्मठता की मिसाल दी जाती है । 
      वरीय समाजसेवी-शिक्षाविद् विजय कुमार सिंह ने जगदीश बाबू के व्यक्तित्व- कृतित्व पर आधारित जीवन-वृत्त भेंट किया और कहा कि उन्होंने वर्ष 1979 में वार्ड-23 एवं तदन्तर वर्ष 1985 में वार्ड -30 का प्रतिनिधित्व किया।उन्होंने आगे कहा कि जगदीश बाबू ने न केवल जनता के हितों की खूब रखवाली की बल्कि प्रजातांत्रिक मूल्यों के प्रति वे भी सर्वात्मना समर्पित रहे।
      वरीय समाजसेवी अमरेंद्र कुमार बच्चन ने जगदीश बाबू को कौमी इत्तिहाद का पक्का पैरोकार बताया।उन्होंने कहा कि जब जरूरत पड़ी अब उन्होंने गली-गली जाकर परस्पर मेलजोल एवं गंगा-जमुनी तहजीब की वकालत की।
      पूर्व पार्षद अवधेश कुमार सिन्हा ने जगदीश बाबू की स्तुति करते हुए कहा कि यह जगदीश बाबू ही थे जिन्होंने पटना सिटी व्यापार मंडल के कार्यालय हेतु जमीन उपलब्ध कराई।उन्होंने यह भी कहा कि खाजेकलां विद्युत शवदाह गृह एवं खाजेकलां सामुदायिक भवन के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
     इस अवसर पर वरीय समाजसेवी सत्यनारायण यादव सत्तन,अमरेंद्र प्रसाद बच्चन,रतनदीप राय,प्रभात चतुर्वेदी,उदय कृष्ण यादव,प्रेम कुमार,रामनरेश चौरसिया,सतेन्द्र यादव लल्लू , मो०मिंटू , श्यामबाबू गुप्ता,उदयकृष्ण यादव,मुरारी राय पटेल,रघुनाथ प्रसाद,शंभू गिरि,अजीत चौरसिया,मुन्ना साव,अजय चौरसिया,अमर कुमार,पप्पू कुमार,दीपक कुमार,मनीष कुमार,आशीष कुमार ,आयुषी कुमारी,श्रुति कुमारी छोटी,अनिकेत कुमार,हर्षराज वर्धन,अंजनी कुमार,रोहित कुमार आदि उपस्थित थे। 
                        

0 Response to "पूर्व निगम पार्षद जगदीश प्रसाद यादव की 93वें जन्मदिन पर उन्हें नगरवासियों ने शुभकामना दी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article